BREAKING CG NEWS

रायपुर के सड्डू में VIP फैमिलिया प्रोजेक्ट का आगाज़- ‘लॉन्च नहीं अब लैंडिंग’ के अनोखे कॉन्सेप्ट से रियल एस्टेट सेक्टर में नई पहल

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी आरसीपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने राजधानी के सड्डू इलाके में स्थित अपनी प्रसिद्ध ‘वीआईपी सिटी’ के भीतर एक नए और भव्य प्रोजेक्ट “VIP फैमिलिया” की शुरुआत की है। 300 एकड़ में फैली सुरक्षित वीआईपी सिटी के अंदर विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट न केवल सुरक्षित और बेहतर घरों का विकल्प दे रहा है, बल्कि व्यापार के इच्छुक लोगों के लिए बिजनेस का शानदार मौका भी लाया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के सीएमडी इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के सीएमडी श्री राकेश पांडेय ने बताया कि यह प्रोजेक्ट रियल एस्टेट सेक्टर में एक नई कार्यशैली की शुरुआत है क्योंकि हम इसे ‘लॉन्च नहीं, अब लैंडिंग’ के अनोखे कॉन्सेप्ट पर लेकर आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आमतौर पर बिल्डर्स जमीन लेकर शुरुआती स्तर पर ही प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग कर देते हैं, लेकिन हमने एक नई मिसाल पेश करते हुए 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इसे खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया है। श्री पांडेय ने इस योजना में ग्राहकों के लिए विशेष लाभ की घोषणा करते हुए बताया कि पहले पांच ग्राहकों के लिए 5 विशेष फ्लैट विशेष दर पर उपलब्ध हैं, साथ ही अगले 15 ग्राहकों को भी मार्केट वैल्यू की तुलना में फ्लैट की दर पर विशेष रियायत दी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से साझा किया कि इस प्रोजेक्ट की भव्य डिजाइनिंग मुंबई की प्रख्यात फर्म M Q एंड एसोसिएट्स द्वारा की गई है, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय विशेषज्ञता से इसे आधुनिक जीवनशैली का एक उत्कृष्ट नमूना बनाया है।

 

प्रोजेक्ट की विशिष्टताओं पर गौर करें तो यहाँ कुल 94 फ्लैट्स और 4 बड़े पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं जिसमें 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK के विकल्प मौजूद हैं और रहने वालों की सुविधा के लिए 2 BHK और 3 BHK फ़्लैट्स को विशेष रूप से काफी खुले और बड़े एरिया में डिजाइनिंग की गई है ताकि घर के अंदर विशालता का अनुभव हो। जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यहाँ 22 दुकानों का प्रावधान रखा गया है जबकि रहने वालों के लिए शानदार एंट्रेंस लॉबी, सामान के लिए पार्सल रूम, 4 लिफ्ट, बच्चों के लिए प्ले-एरिया और गार्डन जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह प्रोजेक्ट वीआईपी सिटी के सुरक्षित घेरे के अंदर है जहाँ पहले से ही 300 से ज्यादा परिवार निवास कर रहे हैं और यहाँ 24 घंटे सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। लोकेशन के लिहाज से भी यह काफी फायदे का सौदा है क्योंकि यह 120 फीट चौड़ी मुख्य सड़क व रिंग रोड नंबर 3 से सीधा जुड़ा होने के कारण बड़े अस्पताल, एजुकेसन हब, मॉल, मनोरंजन की सुविधाएं और मार्केट यहाँ से बेहद करीब हैं। पिछले 35 वर्षों से भरोसे का पर्याय रही आरसीपी इंफ्राटेक अपने इस नए निर्माण के जरिए निवेश और रिहाइश दोनों ही नजरिए से परिवारों को एक बेहतरीन माहौल देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *