BREAKING CG NEWS

RAIPUR NEWS: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से सभी कर्मचारी काम पर लौटें

Share this

RAIPUR NEWS: रायपुर। नगर पालिक निगम क्षेत्र में कार्यरत अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी प्रबंधन और हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच आज हुई वार्ता में सहमति बन गई। इसके बाद हड़ताली कर्मचारियों ने 17 मई की सुबह से पुनः काम पर लौटने का निर्णय लिया है।

बताया गया कि रामकी कम्पनी प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। बैठक में रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग, तहसीलदार रायपुर तथा रायपुर नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *