BREAKING CG NEWS

BREAKING : चिल्फी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Share this

BREAKING : कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता नाबालिग है। घटना के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार दीपक तिवारी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *