PM Modi UAE Visit: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों का दौरा शुक्रवार को UAE से शुरू हो गया। इसके बाद पीएम नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे। यूएई में पीएम मोदी के पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके साथ स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।
मैं अपने दूसरे घर में आया हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, “मैं आपसे फोन पर बात करता रहता था, लेकिन आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए मैं बहुत उत्सुक था।”
उन्होंने राष्ट्रपति के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा, “जैसा कि आपने कहा – मैं अपने दूसरे घर में आया हूं। यह भावना मेरे लिए बहुत मायने रखती है।” मोदी ने हाल ही में भारत में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति यूएई की संवेदना के लिए भी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।
कई महत्वपूर्ण समझौतों पर लगी मुहर
वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें भारत और यूएई के बीच सामरिक रक्षा साझेदारी के ढांचे पर समझौता और सामरिक पेट्रोलियम भंडार पर समझौता ज्ञापन शामिल हैं।

