BREAKING NEWS: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सांगली में बारिश के कारण मंदिर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक समाचार एजेंसी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब इलाके में लगातार तेज बारिश और आंधी का दौर जारी था। अचानक मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

