CGPSC Scam 2003: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ CGPSC 2003 भर्ती घोटाले में नया ट्विस्ट आ गया है । दरअसल इस मामले की मुख्य याचिकाकर्ता वर्षा डोंगरे समेत अन्य पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हालांकि वर्षा डोंगरे ने साफ कह दिया है कि इस मामले में समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है और अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट से ही होना चाहिए।
दरअसल, वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को सही मानते हुए चयन सूची संशोधित करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने माना था कि उत्तर पुस्तिकाओं में अंक बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन कर अपात्र उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाया गया। इसके बाद चयनित अधिकारियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, जहां हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश कर रहा है।
