BREAKING CG NEWS

Taj Hotel Bomb Threat : Hello… ताज होटल उड़ाने वाले हैं!’ एक कॉल से दहली मुंबई,

Share this

Taj Hotel Bomb Threat : नई दिल्ली। मुंबई के ताज होटल और ट्राइडेंट होटल में धमकी भरा कॉल आया है। इस कॉल पर कहा गया कि ‘आतंकवादी हमला होने वाला है।’

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कॉल को ट्रेस कर मुंबई के सायन इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है कि कॉल के पीछे मकसद क्या था और क्या यह सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश थी या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश है।

इन दो होटलों को मिली धमकी

ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को फिर एक बार आतंकवादी हमला होने की धमकी दी गई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।  ताज होटल और ट्राइडेंट होटल दोनों ही देश के दो बड़े और आलीशान होटल हैं, जिनका मालिकाना हक ओबेरॉय ग्रुप के पास है।

 

ताज होटल पर 26/11 हमला

मुंबई के ताज होटल पर धमकी मिलने के साथ ही हर किसी को 2008 में हुआ 26/11 हमला याद आ जाता है। इस हमले ने सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे देश का दिल दहला दिया था।

ताज होटल में, बंदूकधारियों ने मशहूर रेस्तरां टिफिन में खाना कर रहे लोगों पर गोलियां चलाई थीं, जिससे कई लोग हताहत हुए थे। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर स्थित कंधार रेस्तरां को निशाना बनाया गया।

इमरजेंसी एग्जिट के जरिए होटल कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए कम से कम 200 मेहमानों की जान बचाई थी। उस समय होटल के शेफ हेमंत ओबेरॉय सहित कई वरिष्ठ लोगों ने अफरा-तफरी के बीच बचाव प्रयासों के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *