BREAKING CG NEWS

RAIPUR CONGRESS :  रायपुर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी जारी, 61 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Share this

RAIPUR CONGRESS: रायपुर. रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. पिछली बार जारी हुई सूची को पीसीसी ने अनुमोदित नहीं होने का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. सियासी गलियारों में संगठन के भीतर खीचतान की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है. पीसीसी ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली सूची जारी कर दी है. इनमें 12 उपाध्यक्ष और 18 महामंत्री बनाए गए हैं.

नई कार्यकारिणी में 61 सदस्य शामिल

रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी में 61 सदस्यों को शामिल किया गया है. जारी सूची में सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. 12 सदस्यों को उपाध्यक्ष और 19 सदस्यों को महामंत्री बनाया गया है. वहीं 20 सदस्यों को सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *