रायपुर: नवा रायपुर के पास ग्राम ऊपरवारा में दिनांक 13/04/26 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासन काल में देश भर में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी को सम्मानित करना था
जैसे कि महतारी वंदन योजना,
प्रधानमंत्री आवास योजना
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष श्री सन्त राम साहू जी और सोसाइटी अध्यक्ष श्री राजकुमार तरवानी जी उपस्थित रहे
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू जी एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल जी , मंडल अध्यक्ष भरत बॉस, महामंत्री सूरजलाल साहू जी उपस्थित रहे इसके साथ ही मंच का संचालन श्री भागीरथी साहू, और प्रेम लाल साहू जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में गौरव शर्मा, भूपेश साहू, आनन्द राम साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू जी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जी द्वारा की गई थी भारतीय जनता पार्टी का प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को 1980 में बनाया गया था
तब से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी निरंतर भारत की जनता की सेवा में लगी है।
सन 2014 में भारतीय जनता पार्टी को पुर्ण बहुमत मिला और श्री नरेंद्र मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया 2014 से लेकर 2026
तक भारतीय जनता पार्टी ने अनेकों विकास के कार्य किए जिससे हमारा भारत देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बनाई गई हर योजना का लाभ भारत के हर नागरिक को मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी यदि इसी प्रकार कार्य करती रही तो निश्चित रूप से हमारा भारत देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता डॉ. पुष्पा भारती जो कि वर्तमान में श्री रावतपुरा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर कार्य कर रही है उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के बारे में बताते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से हम छात्रों को भारत की ज्ञान परम्परा को बता सकते और कैसे हमारा भारत देश फिर से विश्वगुरु बन सकता हैं।

