BREAKING देश दुनिया वॉच

Bihar Politics: नीतीश कुमार कल दे सकते हैं इस्तीफा, 15 अप्रैल को नए CM का शपथ ग्रहण

Share this

Bihar Politics: पटना। बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। 14 अप्रैल को ही भाजपा और जदयू विधायक दल की बैठकें होंगी, जिनमें नए नेता का चयन किया जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, डिप्टी सीएम पद को लेकर भी मंथन जारी है और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम चर्चा में है। फिलहाल बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार मानी जा रही है और अगले दो दिन राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम बताए जा रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *