BREAKING देश दुनिया वॉच

Goa से Delhi जा रही IndiGo Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

Share this

IndiGo flight from Goa to Delhi makes emergency landing; panic ensues.

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 2102 के एक इंजन में खराबी आने के बाद विमान में की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे दिल्ली में उतरना था, लेकिन इसे गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह 9:16 बजे गोवा से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया। विमान सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित रूप से उतरा और उसे स्टैंड 6 पर पार्क किया गया।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

विमान लैंड होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एयरपोर्ट के बोर्डिंग एरिया में लाया गया। एविएशन ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, विमान दक्षिण महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र से वापस गोवा की तरफ मुड़ा था। जिस समय विमान ने यू-टर्न लिया, उस वक्त यह लगभग 14000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए उड़ान का समय बदलकर दोपहर 3:30 बजे पुननिर्धारित किया गया है, जो विमान की तकनीकी जांच, मंजूरी और परिचालन आवश्यकताओं के अधीन है। इंजन में खराबी के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इंडिगो ने जारी किया बयान

आज नॉर्थ गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ़्लाइट 6E 2102 के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक तकनीकी खराबी का पता चला। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया और पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, विमान की अभी मेंटेनेंस जांच चल रही है और सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद इसे फिर से सेवा में लाया जाएगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *