BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

उजियारा अभियान में बड़ा वार: कांकेर में 34.42 किलो गांजा जब्त,आरोपी गिरफ्तार

Share this

अंतागढ़: कांकेर पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की खेती और बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 34.42 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 16 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कानागांव निवासी सुकालू उईके (50 वर्ष) अपने घर और बाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती कर रहा है तथा बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना अंतागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2.740 किलोग्राम सूखा गांजा (कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये) तथा 351 नग छोटे-बड़े गांजा के पौधे (जड़, पत्ती और बीज सहित) कुल वजन 31.680 किलोग्राम (कीमत लगभग 15.50 लाख रुपये) बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 34.42 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत धारा 20(b)(i)A एवं 20(b)(ii)C एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में निरीक्षक रमेश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना जिला पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *