देश दुनिया वॉच

CGwatch छ.ग.प्रदेश दस्तावेज लेखक जन कल्याण संघ की आहवान पर बिलासपुर दस्तावेज लेखक की गिरफ्तारी के विरोध में सांकेतिक हडताल

Share this

CGwatch छ.ग.प्रदेश दस्तावेज लेखक जन कल्याण संघ की आहवान पर बिलासपुर दस्तावेज लेखक की गिरफ्तारी के विरोध में सांकेतिक हडताल


बिलासपुर

छ.ग.प्रदेश दस्तावेज लेखक जन कल्याण संघ की आहवान पर बिलासपुर दस्तावेज लेखक की गिरफ्तारी एवं जेल दाखिल के विरोध में को सांकेतिक हडताल डोंगरगढ़ के तहसील कार्यालय के समक्ष किया गया सांकेतिक हड़ताल होने के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई व तहसील कार्यालय में भी काम बंद रहा, जिसके कारण ग्रामीण जन परेशान रहे सांकेतिक हड़ताल पूर्णतह सफल रहा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व बिलासपुर के दस्तावेज लेखक महेन्द्र सिंह ठाकुर को जमीन की रजिस्ट्री प्रकरण के सम्बंध में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने तथा जेल दाखिल करने का दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेण्डर संघ ने घोर निन्दा व कड़े शब्दों में भर्त्सना की।

आपको बताते चलें कि दस्तावेज लेखक का कार्य कृषि भूमि या अन्य भूमि का दस्तावेज तैयार शासकीय दस्तावेज के साक्ष्य को देख कर किया जाता है। दस्तावेज लेखक के खिलाफ सीधा प्रकरण बनाकर गिरफ्तार करना, जेल दाखिल करना सरासर न्याय संगत नहीं है। दस्तावेज लेखक स्टाम्प वेण्डर संघ की मांग है कि महेन्द्र सिंह ठाकुर के खिलाफ उठाये गये कदम को निरस्त कर महेन्द्र सिंह ठाकुर को तुरन्त रिहा किया जावें।

दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेण्डर संघ द्वारा महेन्द्र सिंह ठाकुर पर उपरोक्त अनुचित कार्यवाही किये जाने के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हडताल पर रहें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *