प्रांतीय वॉच

भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

Share this

स्वपनिल तिवारी/ पिथौरा। भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर मंदिर चौक स्थित दीनदयाल जी की मूर्ति पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल जी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल सहित वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने कहापंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। मजबूत और शसक्त भारत उनकी सोच कि ही देन है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल ने कहा कि वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। आज के दिन को समर्पण दिवस के रूप मनाया जाता है। मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल जी महामंत्री आशीष शर्मा जी अजजा जिला अध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया वरिष्ठ भाजपा नेता शशि डड़सेना रैदास गोयल सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी आलोक त्रिपाठी दुलीकेशन साहू निशु माटा पंचराम मठियारा अजय डड़सेना बाबा सिकंदर सौरभ अग्रवाल दुर्गेश सिन्हा संजय सिंह पवन अग्रवाल नवीन साहू राजा खनूजा सहित वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण किया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *