रायपुर वॉच

आंगनवाड़ी सड्डू में आईएपीडब्लूसी द्वारा माताओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

Share this

भारतीय फिजियोथेरेपी संघ महिला प्रकोष्ठ (आईएपीडब्लूसी), छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को आंगनवाड़ी, सड्डू में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 30 बच्चों और 20 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. नेहा अग्रवाल (फिजियोथेरेपिस्ट) रहीं, जिन्होंने बच्चों और माताओं के लिए सही पोस्चर (Posture) के महत्व, तथा स्तनपान की आवश्यकता एवं सही पोजिशन में स्तनपान कराने जैसे विषयों पर प्रभावशाली जानकारी दी।

इस अवसर पर आईएपीडब्लूसी द्वारा सभी प्रतिभागियों को केला एवं मिठाइयाँ भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम के आयोजन में आंगनवाड़ी केंद्र, सड्डू का सक्रिय सहयोग रहा, जिसके लिए आईएपीडब्लूसी टीम ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा तिवारी (स्टेट हेड, आईएपीडब्लूसी छत्तीसगढ़) के नेतृत्व में किया गया।
सह-आयोजक : डॉ. नेहा अग्रवाल (स्टेट जॉइंट कोऑर्डिनेटर), डॉ. सुप्रिया, डॉ. ऋचा और डॉ. पूजा (स्टेट सब-कोऑर्डिनेटर) रहीं।

यह आयोजन आईएपी के अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, आईएपीडब्लूसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रुचि वर्श्नेय, एवं जोनल हेड डॉ. साकीना कांचवाला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

आईएपीडब्लूसी का यह प्रयास समाज में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *