रायपुर – श्री बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर 2, देवेंद्र नगर, रायपुर ,में शिक्षाविद् डॉ. जवाहर सूरी सेट्टी ( उपकुलपति, रुंगटा कॉलेज, भिलाई ) का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में आन्ध्रा एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और अपने जीवन के कुछ अनुभव साझा करते हुए कहा कि छात्र शिक्षकों से अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए प्रश्न अवश्य पूछे । इससे आप में नई सोच ,नए विचार उत्पन्न होंगे । जिससे आपका शैक्षणिक विकास तेजी से होगा । सम्मानित अतिथि श्री विनोद पिल्लई (अध्यक्ष, आदर्श ग्रुप आफ स्कूल )ने श्री शेट्टी जी को बधाई देते हुए कहा कि आपका सहयोग और मार्गदर्शन इसी तरह हमें आगे भी मिलता रहेगा ।आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी ने मुख्य अतिथि को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि श्री शेट्टी जी रुंगटा कॉलेज के उपकुलपति बनाए गए हैं । नई ऊर्जा के साथ आपके नए -नए विचारों से हमें प्रेरणा मिलेगी। आपने छात्रों से कहा कि जीवन में अनुशासन जरूरी है । शिक्षा के गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए किताबों को अपना मित्र बनाएं ।शाला की प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जयप्रकाश ने मुख्य अतिथि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रचार- प्रसार पर समर्पित किया है । आप विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं । मुख्य अतिथि का आंध्रा एसोसिएशन की ओर से श्रीफल, शॉल ,तुलसी पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर आंध्रा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष 2 श्री पी. एम. भास्कर पटनायक कार्यकारिणी के सदस्यों में सर्वश्री एल. रुबेश राव, सी. साई गोपाल, टी. सुरेश कुमार, उप प्राचार्या श्रीमती मौसमी भट्टाचार्या शिक्षक एवं छात्रगण उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष श्री मोहन के. नायडू ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती स्निग्धा श्री ने किया।
विद् डॉ. जवाहर सूरी सेट्टी ( उपकुलपति, रुंगटा कॉलेज, भिलाई ) का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

