रायपुर – श्री बालाजी कल्याण मंदिर गुढ़ियारी रायपुर में देवशयनी आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में आंध्रा महिला विंग द्वारा विष्णु सहस्त्रनामावली कुमकुम पूजा एवं भजन कीर्तन के साथ भगवान विष्णु जी के 108 नामों का स्मरण कर आयोजन संपन्न हुआ l इस एकादशी के दिन जो कोई भगवान की आराधना एवं दर्शन करते है उन पर वर्ष भर ईश्वर की कृपा एवं आशीर्वाद होता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दीं। गोविंदा के जयकारों से संपूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा । तत्पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ । कार्यक्रम में आंध्रा महिला विंग की समस्त भक्तजन मौजूद थीं।
गुढ़ियारी रायपुर में देवशयनी आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में भगवान विष्णु जी के 108 नामों का स्मरण कर आयोजन संपन्न हुआ

