BREAKING CG NEWS

Liquor Death Case: महुआ शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत!

Share this

Liquor Death Case: Two people die after consuming Mahua liquor!

Liquor Death Case: महासमुंद जिले के बसना इलाके के ग्राम पिताईपाली में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की तबीयत शराब सेवन के कुछ देर बाद अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार वे बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। गंभीर हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां से रायपुर रेफर किया गया। हालांकि, रायपुर पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

रास्ते में ही हो गई मौत

मृतकों की पहचान पिताईपाली निवासी रामचरण चौधरी पिता प्राणधन चौधरी (55) और लैनदास पिता सोनादास (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों 20 सितंबर की शाम करीब 6 बजे तालाब किनारे मंदिर के पास बैठे थे। यहां उन्होंने महुआ शराब का सेवन किया। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

CHHATTISGARH: शराब तस्करी केस में शिक्षक गिरफ्तार, 48 घंटे हिरासत के बाद DEO ने किया निलंबित

पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच शुरू की

पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बसना थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि परिजनों के अनुसार दोनों ने महुआ शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉक्टर जेपी प्रधान के अनुसार पोस्टमार्टम में कुछ असामान्य लक्षण मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *