बिलासपुर वॉच

बिलासपुर जिला ऑटो संघ का चुनाव 21 जुलाई को त्रिवेणी भवन में परिणाम उसी दिन

Share this

बिलासपुर जिला ऑटो संघ का चुनाव 21 जुलाई को त्रिवेणी भवन में परिणाम उसी दिन

बिलासपुर जिला आटो संघ का चुनाव 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, बिलासपुर में चुनाव संपन्न किया जावेगा। इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा भी किया जावेगा। बिलासपुर जिला आटो संघ चुनाव के लिये पिछले दिनों जिला आटो संघ का एक अहम बैठक किया गया था इस बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में आटो संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास एवं पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव को बनाया गया है।
चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास एवं पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव ने चुनाव संबधित जानकारी दी है, बिलासपुर जिला आटो संघ का चुनाव निम्न 5 पदों के लिए किया जावेगा जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिये किया जावेगा। लगभग 2000 आटो संघ के वोटर इस चुनाव प्रकिया में भाग लेंगें। चुनाव मतदान का दिनांक 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निश्चित किया गया है, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, बिलासपुर (छ. ग) में संपन्न किया जावेगा। इसी दिन देर रात तक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम की घोषणा भी किया जावेगा। चुनाव कार्यक्रम निम्नलिखित बिंदुओं पर किया जावेगा। 1) दिनांक 14 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, स्थान बिलासपुर रेल्वे स्टेशन, आटो स्टैण्ड, गेट नम्बर 03 (बजरंग बली स्टैण्ड) में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार किया जावेगा। 2) इसी दिन नामांकन पत्र की जांज दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक किया जावेगा। 3) इसी दिन नाम वापसी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। 4) इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक। 5) प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार 15 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 शाम 6 बजे तक प्रचार कर सकते हैं। 6) मतदान के लिए मतदाता अगर चालक है तो ड्राईविंग लायसेंस और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। अगर आटो मालिक है तो अपना आटो का आर.सी. बुक और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। हर मतदाता को सुनिचित किये अनुसार परिचय पत्र लाना अनिवार्य है नहीं लाने पर मतदान करने से वांछित कर दिया जावेगा। अगर चुनाव लड़ने वाले कोई प्रत्याशी मतदाता को प्रलोभन जैसे – पैसा, शराब, अन्य नशीली पदार्थ या अन्य प्रकार का बांटते पाया जाता है तो उस प्रत्याशी का नामांकन चुनाव अधिकारी द्वारा रद्द किया जावेगा। नामांकन शुल्क अध्यक्ष पद हेतू 5 हजार रुपया एवं चार पदों जैसे उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतू 4हजार रुपया निधार्रित किया गया है। जो भी फेरबदल और संशोधन चुनाव अधिकारी के निर्णय पर ही किया जावेगा जो कि अंतिम निर्णय होगा। इस चुनाव में पुलिस बल की भी विशेष इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जावेगा ताकि किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों के द्वारा उग्र क्रिया कल्प एवं प्रदर्शन रोका जाए यह जानकारी जिला आटो संघ के पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव के द्वारा दी गयी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *