जानिसार अख्तर/ लखनपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चलाई गई मुहिम एक किसान के पास एक पैली चावल ₹1 पैसा से केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई युवा कांग्रेस कमेटी लखनपुर के बताए अनुसार वर्तमान पारित किसान कानून को निरस्त करने की मुहिम पर देश की अनेक क्षेत्रों से किसान दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहें है इसी को लेकर युवा कांग्रेस लखनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव जी के निर्देश पर केंद्र सरकार के किसान कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहें किसान भाइयों के लिए “एक रूपया और एक पैली धान” की किसानों से लेकर सहयोग करने की अपील युवा कांग्रेस लखनपुर के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवम सदस्यो के द्वारा जमगला धान खरीदी केंद्र पहुँचकर किसानों से समर्थन मांगा गया और किसान विरोधी कानून के बारे में किसान भाइयों को बताकर जागरूक किया गया जिससे में सभी किसानों के द्वारा स्वेक्षा से खुशी खुशी एक पैली धान और एक रुपये का सहयोग किया गया । इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र पैकरा ने कहां की केंद्र सरकार सरकार को यह समझ जाना चाहिए कि अन्नदाता हार नहीं मानेंगे। तथा वहां उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी किसानों को केंद्र सरकार के 3 किसान कानून के बारे में विस्तृत से जानकारी दिया तथा इससे किसानकाले कानून करार दिए| इस अवसर पर प्रकाश ठाकुर ,भानू राजवाड़े,राकेश यादव,नंदलाल राजवाड़े,सुनील यादव और युवा काग्रेस के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता व किसान भाई उपस्थित रहे।।।
युवा कांग्रेस लखनपुर ने शुरू की “एक रुपया और एक पैली धान” की मुहिम

