बिलासपुर वॉच

पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों के बस और स्कॉर्पियो मे भिड़ंत हादसे में चार बच्चे एक शिक्षक घायल

Share this

पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों के बस और स्कॉर्पियो मे भिड़ंत
हादसे में चार बच्चे एक शिक्षक घायल

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर।गत रविवार को शहर में में स्कूली बस और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 4 स्कूली बच्चे
घायल हो गए हैं, जबकि एक शिक्षक का पैर टूट गया है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भिड़ंत में
स्कूली बस और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं।
ज्ञात हो कि बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और
स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा रतनपुर ओवर ब्रिज के पास का है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे,तभी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 8 से 10 लोग सवार थे, जबकि स्कूली बस में छात्र और शिक्षक समेत 22 लोग सवार थे। इनमें से 4 छात्र घायल हुए हैं। और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल है। सभी स्कूली बच्चे पामगढ़ के हैं। चारों बच्चों को गंभीर चोटें आई है। स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है। घायलों का रतनपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *