प्रांतीय वॉच

कोविड़-19 कोरोना कॉल का ध्यान रखते पूरे विधि-विधान प्रार्थना के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार

Share this
  • शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से क्रिसमस मनाया गया

अक्कू रिजवी/ कांकेर। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के मध्य सारे विश्व में जिस प्रकार गाइडलाइंस का पालन करते हुए ईसाई समुदाय सादगी पूर्ण क्रिसमस मना रहा है उसी तरह कांकेर में भी स्थानीय क्रिस्चियन बंधुओं ने 1952 में निर्मित मेनोनाइट चर्च टिकरापारा चर्च तथा मन केशरी ग्राम में बाकायदा सोशल डिस्टेंस फिजिकल डिस्टेंस मास्क के प्रयोग तथा सैनिटाइजेशन का शत-प्रतिशत ध्यान रखते हुए प्रार्थना सभा की जिसमें परमेश्वर  परमपिता से विश्व की खुशहाली की प्रार्थना की गई । उपस्थित क्रिश्चियन बंधुओं ने बताया कि इस वर्ष चर्च में उपस्थिति देने वालों का विशेष रूप से एक रजिस्टर में नाम पता मोबाइल नंबर सब कुछ नोट किया गया ताकि किसी संक्रमण की स्थिति में यह विवरण काम आ सके।इस वर्ष जुलूस आतिशबाजी तथा भारी गाजे बाजे से समुदाय ने परहेज रखा तथा सादगी से ही शालीनता पूर्वक क्रिसमस पर मना लिया इस अवसर पर  जाति बंधुओं के अलावा मित्रों तथा पड़ोसियों से भी आत्मीय मिलन तथा बधाइयों का आदान प्रदान किया गया अन्य समाज वालों ने भी क्रिश्चियन बंधुओं को इस अवसर पर अशेष बधाइयां शुभकामनाएं उनके घरों पर तथा चर्च में भी जा कर दी। समारोह मनाने के लिए उपस्थित सज्जनों में चर्च के अध्यक्ष सचिन मांझी पास्टर महोदय सचिव श्री सतीश चांद पंच गण नागेश्वर राव सौरव नागवंशी प्रदीप ज्वलंत मसीह सेवक श्री सुनील सिंह तथा नीरज जोफर कलीसियाई सदस्य तानिया राव अरुणा जोफर इंदिरा चांद प्राची नागवंशी शालिनी जुर्री शबनम चांद किरण राव बीएसएन राव सुरेंद्र चांद शैलेंद्र चांद आदि ने अपनी सहयोग पूर्ण उपस्थिति महात्मा ईसा मसीह के जन्म दिवस पर प्रदान की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *