*शराब की रेट बढ़ा कर रहे है बिक्री आबकारी विभाग की चुप्पी*
नवागढ़ ब्यूरो (संजय महीलांग) l आबकारी विभाग,शराब की खुलेआम रेट बड़ा के हो रहा है बिक्री आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते हो रही है। इसके बाद भी आबकारी देशी भठ्ठी और इंगलिश भठ्ठी विक्रेताओं के विरूद्द चुप्पी साधे बैठा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।बताया जाता है कि शराब की रेट बड़ा के बिक्री के मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से दोनो शराब भठ्ठी वाले लोगो का फायदा उठा रहे है।खुलेआम शराब भठ्ठी वाले शराब की रेट बड़ा कर बिक्री कर रहे है। आबकारी विभाग अपनी सुस्ती व नाकामी का ही परिचय दे रहे है। वही यहां सरकारी शराब दुकान वाले अबकारी विभाग से ही सांठ गांठ कर ऊंची कीमत वसूल कर शराब बेचने का काम किया जा रहा है।आबकारी अमला को जानकारी होने के बाद भी इस दिशा में रोकथाम की कोई पहल नहीं की जा रही है।अबकारी विभाग को इसके बारे में भलीभांति पता होता है। लेकिन आबकारी अमला इसके बारे में जानते हुए भी चुप्पी साध ले रहा है।शराब की बिक्री पर नहीं हो पा रहा है नियंत्रण वही शराब भठ्ठी वाले निर्धारित दर से कहीं ज्यादा दर पर शराब बेचा जा रहा है जिसका भरपूर फायदा देशी भठ्ठी और इंगलिश भठ्ठी वाले लोग उठा रहे हैं। जहां पर निर्धारित दर से अधिक दाम पर शराब बिक रही हैं।

