बिलासपुर

महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर” तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे” संगीत समारोह का आयोजन

Share this

महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर” तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे” संगीत समारोह का आयोजन

बिलासपुर।सुरेश सिंह बैस – आगामी 31 जुलाई को महान गायक मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर रफी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु 30 जुलाई दिन रविवार को ऑर्केस्ट्रा म्यूजिक मेलोडी यदुनंदन नगर द्वारा “तुम मुझे यूँ न पाओगे” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रफ़ी साहब के गाये हुए गीतों को गायकों द्वारा गाकर उन्हें याद किया जाएगा। इस पूरे समारोह का यूट्यूब एवम म्यूजिक मेलोडी के फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। जिसका लिंक इस तरह
https://youtube.com/@karaokefreeBy NirajJain है।
इस कार्यक्रम में शहर के कई संगीत प्रेमियों द्वारा भाग लिया लिया जा रहा है। प्रतिभागियों मे डॉ अशोक येंडे, राजेश कुमार, एम विष्णु एम वैष्णवी, पूर्व डी एस पीआर के तिवारी जी के सी शर्मा, प्रताप साहू, बापी घोष, रामेश्वर अग्रवाल, प्रवीण श्रीवास, जी रमना राँव, रानो पसेरिया, देवेंद्र पसेरिया, वी पी सोनी, सी डी दीवान, अनुराग वर्मा, आशीष अधिकारी, रविन्द्र हटकेश्वर, दानी रजक, रवि केडिया, मनोज अग्रवाल, मनोज देवांगन, प्रवीण घोरे, सतीश अग्रवाल, कैलाश बघेल, प्रमोद खरपाठे, मदन खरपाठे, राजा सोनी, सुधाकर रॉव, एवं गया प्रसाद साहू का इस कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है ।
इस कार्यक्रम के मिडिया प्रभारी आलोक घोरे एवम पंकज सोनी है। यह कार्यक्रम नीरज जैन एवम मनीषा जैन द्वारा आयोजित किया गया है। श्री जैन ने सभी संगीत प्रेमियों से निवेदन करते हुए कहा कि आप सभी संगीत प्रेमियों से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में यूट्यूब एवं फेसबुक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम का लुत्फ उठायें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *