तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़ : छात्र युवा मंच व पुलिस प्रषासन के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। मंच के कार्यकर्ताओं व पुलिस जवानों ने षहर के लोगों को टैªफिक नियमों का पालन करनें के लिए घूम-घूमकर जागरूक किया। मार्केट व सड़क में बैनर-पोस्टर के माध्यम से आव्हान किया गया कि बाइक चलातें समय हमेषा हेलमेट का उपयोग करें। गाड़ी चलातें समय मोबाइल से बात न करें। साथ ही कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट का उपयोग, सिग्नल पार करतें समय लाइट देखकर ही आवाजाही करनें की बात कही। लापरवाही से रोजाना सड़क हादसें होते है और लोगों की मौत हो जाती है। कई परिवार बेसहारा हो जातें है। इसलिए परिवार के लिए आप अमूल्य हो। बिना लापरवाही किए ही गाड़ी चलानें की अपील करतें हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्र युवा मंच के डोंगरगढ़ अध्यक्ष झुलेंद्र वर्मा, मयंक डोंगरे, निखिल सिन्हा, तेजलाल देवांगन, पिलेष वर्मा, अभिशेक सिन्हा, राजू वर्मा, राजेष बंजारे, जागेष्वर वर्मा उपस्थित रहे।
अभियान चलाकर छात्र युवा मंच ने टैफिक नियम का पालन करनें किया जागरूक

