देश दुनिया वॉच

राजधानी : व्यापारियों को शासन ने दी बड़ी सौगात : व्यापारियों को दुकानों का दिया जाएगा मालिकाना हक, शासन ने निगम को 1 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर पर दी गोलबाजार की जमीन

Share this

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के गोल बाजार के व्यापारियों को शासन ने बड़ी सौगात दी है। जानकारी मिली है कि शासन ने निगम को 1 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर पर गोलबाजार की जमीन दी है। अब गोल बाजार के व्यापारियों को दुकानों का मालिकाना हक दिया जाएगा। इससे करीब 15 सौ कारोबारियों को फायदा होगा।
आपको बता दें कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड मिलकर गोलबाजार का कायाकल्प करेंगे। गोलबाजार में स्थित दुकानदारों के मालिकाना हक को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी, वह भी दूर हो गई, सभी को मालिकाना हक दिया जाएगा। महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में गोलबाजार के व्यापारी, दुकानदारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया से मुलाकात कर उनका आभार जताया। बता दें कि कारोबारियों को कलेक्टर दर से मालिकाना हक दिया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *