देश दुनिया वॉच

खेत से सब्जी तोड़ने गयी लड़की के साथ रेप, पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

Share this

महोबा: महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को देर शाम एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. अजनर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया, “क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम खेत में सब्जी तोड़ने गयी एक 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक रामऔतार को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया.” उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे लड़की अपने खेत में सब्जी तोड़ने गयी थी तभी युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *