प्रांतीय वॉच

लखनपुर एस डी एम ने चांदो धान  खरीदी केंद्र से 270 बोरी अवैध धान किया जप्त

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आरंभ हो चुकी है  लखनपुर में जांच अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि बिचौलियों, व्यवसायियों द्वारा समर्थन मूल्य पर समितियों में धान न खपाया जा सके इसलिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है। इस कड़ी में 4 दिसंबर दिन शुक्रवार को  लखनपुर एसडीएम  प्रदीप साहू को  सूचना मिली की  चांदो  धान  खरीदी केंद्र में अवैध धान खपाने के लिए  लाया गया है। उन्होंने तत्काल राजस्व अमले के साथ चांदो धान खरीदी केंद्र में दबिश दी।जहा पता चला कि मोहमद हबीब नाम का व्यक्ति घूरन नाम के किसान का टोकन कटा कर 270 बोरी धान चांदो समिति में बेचने लाया था। प्रशासनिक टीम ने धान की बोरियों को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही कर रहे हैं। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे सहित राजस्व अमला की टीम मौजूद रही।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *