प्रांतीय वॉच

भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Share this

भिलाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह वाधवा का निधन हो गया। शीतला मंदिर के पास कैंप-2 निवासी अवतार सिंह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। आज उनका निधन हो गया। वे गुरप्रीत सिंह वाधवा और मनप्रीत सिंह वाधवा के पिता थे। अंतिम यात्रा 24 मई 2023 को मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री पांडेय के साथ अवतार सिंह लंबे समय तक भाजपा का झंडा उठा चुके थे। उनके निधन के बाद से शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *