
आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय उदघाटन अवसर पर कार्यकर्ताओ का किया गया सम्मान।
कुसमी/ फिरदौस आलम – आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय बलरामपुर का उदघाटन लोकसभा अध्यक्ष मनोज दुबे एवं जिलाध्यक्ष इंद्रदेव नाग के द्वारा किया गया,साथ ही कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भीआयोजन किया गया, तथा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामानुजगंज एवं सामरी विधानसभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे बलरामपुर में जिला कार्यालय खुल जाने से पार्टी कार्यक्रम तीब्र गति से चल सकेगा, जिलाध्यक्ष इंद्रदेव नाग ने कहा कि जल्द ही यह ऑफिस हाई टेक सुविधा से सुसज्जित होजाएगा और पार्टी के गतिविधियों का संचालन तीब्र गति से चलने लगेगा।
इस अवसर पर ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुजूर, ST मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष तिग्गा, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष मोहम्मद ख़ालिद,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहमतुल्लाह अंसारी सुग्रीव राम,शकील अख्तर नीलम ठाकुर,शाह जफर, इंगलेश यादव,मनीष एक्का, कुँवर विजय व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
