बिलासपुर

जी20 के अंतर्गत सी20 पर अटल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार

Share this

 

जी20 के अंतर्गत सी20 पर अटल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार

बिलासपुर| दिनांक 06 मई, 2023 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं इंटरनेशनल सेंटर फार कल्चरल स्टडी के संयुक्त तत्वधान में विश्वविद्यालय के कोनी स्थित नवीन भवन परिसर के चतुर्थ तल स्थित सभागार में प्रातः 10.00 बजे से ” विविधता का सम्मान, वैश्विक समस्या का समाधान इंडो लिथुआनियन भाषाई समानता’ विषय पर जी20 के अंतर्गत सी20 पर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है, यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी हर्ष पांडे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है ।यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। प्रथम चरण में प्रातः 10.00 बजे से 11.30 तक उद्घाटन सत्र होगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत रामसुन्दर दास जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग होंगें तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री गौतम चौरड़िया सेवानिवृत्त न्यायधीश अध्यक्ष छ.ग. राज्य उपभोक्ता विवाद पारितोष आयोग तथा स्वागत अध्यक्ष माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी जी होगें । इस चरण के मुख्य वक्ता स्वामी आदित्यानंद सरस्वती जी, शारदा पीठ द्वारिका एवं श्री रविशंकर जी इंटरनेशनल सेंटर फार कल्चरल स्टडी रहेंगें । कार्यक्रम के द्वितीय चरण दोपहर 12.00 बजे से परिचर्चा सत्र होगा। जिसके अध्यक्षता माननीय कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी करेगें तथा प्रमुख वक्ताओं में प्रो. अमरजीव लोचन जी जनरल सेक्रेटरी आईसीसीएस, प्रो.रविशंकर जी इंटरनेशनल सेंटर फार कल्चरल स्टडी, चैरी लाजरस अरमू साउथ अफ्रिका, दिवाकर शुक्ल लंदन, चन्द्रमोहन परशीरा विभागाध्यक्ष पर्यटन, सुश्री जिलेटा डिर्जीनौस्के एवं प्रो. मीन केतन प्रधान जी रायगढ़ होगें ।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *