रायपुर। CG NEWS : इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। उनके परिवार में पुत्र विनय छजलानी और पुत्रियां शीला और आभा हैं। सीएम बघेल ने पद्मश्री अभय छजलानी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि – नई दुनिया समूह के पूर्व प्रधान संपादक, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का समाचार दुखद है। वे ज़मीनी मुद्दों की समझ के साथ मूल्यों की पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार के सदस्यों को दुःख सहने की शक्ति दे।
CG NEWS : वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक
