प्रांतीय वॉच

पुलिस – नक्सली मुठभेड़ : जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, विस्फोटक बरामद

Share this

दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग गए। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ थमने के बाद जवान दिनभर इलाके की सर्चिंग करते रहे। वहीं देर शाम जिला मुख्यालय लौटे हैं। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवानों को मुखबिर से सूचना मिली की मंगनार, गुफा और कोहबेड़ा के बोर्डर इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के बाद दंतेवाड़ा से DRG और CRPF 195 बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने माओवादियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी भी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

जिसके बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान, तार, बैटरी, बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह माओवादियों का कोर इलाका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *