रायपुर वॉच

नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग ने भनपुरी बाजार मुख्य मार्ग पर लगने वाले अवैध बाजार को लगातार दूसरे दिन हटाया

Share this

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत मिलते ही लगातार दूसरे दिन अभियान चलाकर नगर निगम जोन 1 के नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्री नेतराम चन्द्राकर के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री सुभाष चन्द्राकर, जोन नगर निवेश उपअभियन्ता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में सड़क पर लगाए जा रहे अवैध बाजार को हटाने की कड़ी कार्यवाही की गयी. आज के अभियान के अंतर्गत भनपुरी मुख्य बाजार के मुख्य मार्ग में कब्जा करके अवैध तौर पर व्यवसायरत 18 व्यापारियों को हटाने की कार्यवाही की गयी. उन सभी सम्बंधित व्यापारियों को भविष्य में बाजार मुख्यमार्ग में कब्जा नहीं करने और पूर्व में ही उन्हें बाजार के भीतर प्रदत्त चबूतरों में व्यवस्थित रूप से बैठकर व्यवसाय चलाने की कड़ी हिदायत दी गयी. जोन कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम जोन 1 के नगर निवेश विभाग का अभियान भनपुरी बाजार मुख्यमार्ग को अवैध कब्जो से मुक्त करवाने आगे भी निरन्तर जारी रहेगा. सड़क पर अवैध बाजार नहीं लगाने दिया जायेगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *