ब्लॉक से लेकर जिले के कांग्रेस नेता तथा ग्राम पंचायत एव जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने हरीश मिश्रा के जन्मदिन पर पहुंच कर दी बधाई l
कुसमी/(फिरदौस आलम) कुसमी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एव जनपद उपाध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा अपने जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं से मिलन कार्यक्रम का आयोजन किए थे,जिस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी से लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगण भी उपस्थित थे l
आपको बता दें कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा के जन्मदिन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक से लेकर जिला के जनप्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत के सरपंच,पंच व कार्यकर्ता उपस्थित होकर जन्मदिन की बधाई दिए
हरीश मिश्रा के जन्मदिन अवसर पर हरीश मिश्रा के चाहने वाले हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद दिखे l
इस अवसर पर कुसमी रेस्ट हाउस से बस स्टेण्ड तक कार रैली और बस स्टैंड से पैदल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बहादुर राम के घर तक रैली की शक्ल में पैदल पहुंचे, बहादुर राम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के घर पर पहुंचते ही सभी लोगो ने हरीश मिश्रा को गुलदस्ता दे कर स्वागत किये l
इस अवसर पर नगर के सफाई कर्मी और गाँव से आये हुवे लोगो को कम्बल और शाल वितरण किया गया l
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुला खान,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के केपी सिंह देव, बहादुर राम,विजय पैकरा,राजेंद्र भगत,दिनेश कुजूर,मिल्यानुस खेस,विवेक सिंह अरुण गुप्ता,सुरेश सोनी,लालसाय मिंज,सुनील भगत, सरवन गुप्ता सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित है l



