रायपुर वॉच

वडनगर में पीएम मोदी की मां हीराबा की प्रार्थना सभा, नेताओं-शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि

Share this

अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन के दो दिन बाद रविवार को गुजरात के वडनगर में प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में राजनेता और उनके कई शुभचिंतक शामिल हुए।

गौरतलब है कि हीराबा का अहमदाबाद में 99 साल की उम्र में निधन हो गया। हीराबा का अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वडनगर के व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार से तीन दिन के अपने बाजार बंद का आह्वान किया था। रविवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरीकेंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपालाराज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेलविधायक पूर्णेश मोदी और जेठा भारवाड़ और अन्य लोग वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय हॉल में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। हीराबा के परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में भाजपा नेता संजय जोशीपूर्व स्पीकर नीमा आचार्य और पूर्व विधायक माया कोडनानी भी मौजूद रहे थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *