देश दुनिया वॉच

नए साल पर पुलिस ने दिया लोगों को तोहफा, गुम हुए मोबाईलों को बरामद कर लौटाया

Share this

रायपुर  गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया।

लगभग पचास लाख के 223 नग मोबाईल किये बरामद 

जिसमे एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 223 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 223 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 50,00,000/- (पचास लाख रूपये) बरामद कर एक जनवरी  को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के हाथों मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित कर नव वर्ष का तोहफा दिया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस को धन्यवाद सौंपा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *