रायपुर वॉच

CG BREAKING : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए छग भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर पहुंचे रायपुर, लेंगे दो दिवसीय मैराथन बैठक

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर मंगलवार को रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसी तरह स्वागत और बाइक रैली के जरिए उन्हें कुशाभाऊ ठाकरे परिसर ले जाया गया। कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। साथ ही, उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग की है। ज्ञात हो कि 9 सितंबर को माथुर को छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त किया गया।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद सुनील सोनी ने स्वागत किया। भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ठहरेंगे।

वहीँ मंगलवार को कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, संभागीय प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, सांसद विधायकों के साथ सुबह 10.38 से रात 8 बजे तक बैठकें चलेगी। बुधवार को सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और सभी प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजकों की बैठक लेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *