प्रांतीय वॉच

शासकीय शिवलाल मेहता उत्तर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में सरस्वती योजना के अंतर्गत नव प्रवेश की छात्राओं साइकिल का वितरण किया गया

Share this

मुकेश साहू भाटापारा:-आज शासकीय शिवलाल मेहता उत्तर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में सरस्वती योजना के अंतर्गत नव प्रवेश की छात्राओं को जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवम् जनभागीदारी अध्यक्ष अशोक ध्रुव जी के मुख्य आतिथ्य एवं जनभागीदारी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में 55 नग साइकिल का वितरण किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहां की दूर से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्राओं को पैदल आना ना पड़े इसलिए भूपेश बघेल की सरकार में सभी छात्राओं को निशुल्क साइकल उपलब्ध करा रही है जिससे उसे समय पर विद्यालय पहुंचने में कठिनाई का सामना ना करना पड़े सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना संदेश दिया

उक्त अवसर पर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि संतोषी गेंद राम साव पार्षद दीपक निर्मलकर एल्डरमैन मुकेश साहू समिति के सदस्य  लक्ष्मी पांडे, ईश्वरी ध्रुव कुमारी बाई साहू सुशील वर्मा एवं शाला परिवार के प्राचार्य समस्त शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *