RAIPUR MURDER: Bloody game in the capital! 18-year-old man murdered with paper cutter
RAIPUR MURDER: रायपुर. राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अमलीडीह इलाके में कल रात यानी शनिवार को युवक की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, घटना के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई।. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमलीडीह निवासी 18 वर्षीय गौरव सेन के रूप में हुई है. शनिवार रात करीब 10:30 बजे गौरव किसी काम से बाहर गया था. घर लौटने के दौरान अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के नजदीक पहुंचने पर, वहां पहले से मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. आरोपियों ने अपने पास रखे पेपर कटर से उसकी जांघ पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार कर दिए.
नस कटते ही अत्यधिक मात्रा में रक्तस्राव शुरू हो गया और कुछ ही मिनटों में खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा. गौरव ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
सड़क पर युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की टीम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने हालात का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया. पंचनामा कर मृतक के परिजनों को इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है.
