BREAKING CG NEWS

Rahul-Priyanka FIR: धरना पड़ा भारी! समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज

Share this

Rahul-Priyanka FIR: Protest was heavy! FIR filed against many leaders, including

Rahul-Priyanka FIR: नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के परिसर में बिना अनुमति के दाखिल होने और वहां धरना देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी दलों के गठबंधन के कई अन्य सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बिना अनुमति मार्च और पुलिस बैरिकेड्स तोड़ना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग मुख्यालय) तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस का कहना है कि इस प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही अनुमति दी गई थी। जब प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग कार्यालय के पास बैरिकेड्स लगाकर रोका गया, तो कई नेता और सांसद वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए थे।

Rahul Gandhi Detained: चुनाव आयोग मार्च पर पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका हिरासत में

आकाशवाणी भवन परिसर में जबरदस्ती प्रवेश

पुलिस का आरोप है कि रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अन्य विपक्षी सांसदों और सुरक्षाकर्मियों के साथ संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन के परिसर में बिना किसी पूर्व अनुमति के घुस गए। आकाशवाणी भवन के अंदर दाखिल होकर नेताओं ने परिसर के भीतर ही धरना शुरू कर दिया। यह धरना लगभग आठ घंटे से अधिक समय तक चला।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *