BREAKING CG NEWS

Rahul Gandhi Detained: चुनाव आयोग मार्च पर पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका हिरासत में

Share this

Rahul Gandhi Detained: Police action on Election Commission march, Rahul-Priyanka in custody

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं हटा दिया है। इससे पहले संसद मार्ग से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया था। इसके बाद वह आकाशवाणी भवन के पास धरने पर बैठ गए थे।

इससे पहले पुलिस ने अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओब्रायन समेत कई सांसदों को हिरासत में लेकर बसों में बिठा लिया था। परिसर के अंदर भी पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं से जगह खाली करने को कहा। डीसीपी सचिन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेताओं को मनाने की कोशिश की।

राहुल गांधी ने हटाए जाने का किया विरोध

राहुल गांधी ने पुलिस की हिरासत और हटाने के प्रयासों का विरोध किया। वे प्रियंका गांधी के साथ आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गए थे और चुनाव आयोग कार्यालय तक जाने की जिद पर अड़े रहे।

पुलिस के बार-बार हटाने के अनुरोध के बावजूद राहुल गांधी ने इनकार कर दिया और पूछा कि देश में वे कहां बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र बचाने के लिए वहां हैं और ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बिना नहीं हटेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *