BREAKING CG NEWS

आंजनेय यूनिवर्सिटी का सृजन 5.0, खेल और प्रतिभा का होगा भव्य महाकुंभ

Share this

Anjaneya University to create 5.0, a grand Mahakumbh of sports and talent

रायपुर। आंजनेय यूनिवर्सिटी (Anjaneya University) एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर (Rotary Club of Raipur Greater) के संयुक्त तत्त्वावधान में तीन दिवसीय भव्य स्कूल टैलेंट हंट ‘आंजनेय सृजन 5.0’ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के कौशल, प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई पंजीकरण शुल्क (No Registration Fees) नहीं रखा गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए ₹3 लाख तक के नकद पुरस्कार (Cash Prizes up to ₹3 Lac) रखे गए हैं। आंजनेय यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘सृजन 5.0’ इस वर्ष विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता को एक नया मंच देने जा रहा है। सृजन के इस संस्करण में शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेलों को भी विशेष स्थान दिया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह आयोजन स्कूली प्रतिभागियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना का एक बड़ा मंच बनेगा। सृजन 5.0 के महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी एवं युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और जीत का जुनून आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। विभिन्न खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता साबित करने के साथ-साथ नेतृत्व, टीमवर्क और खेल भावना सीखने का अवसर भी मिलेगा। *चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल* ने बताया कि सृजन 5.0 केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें मंच प्रदान करने की एक पहल है। सृजन 5.0 में खेल, संस्कृति, रचनात्मकता और युवा प्रतिभा का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को नए आयाम देने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं, इस प्रकार है –

1. सांस्कृतिक (Cultural): बैंड, रंगोली, फेस पेंटिंग, फैशन शो, बिना आग के खाना बनाना (Fireless Cooking), मेहंदी, डांस (भरतनाट्यम, कथक, फ्री स्टाइल), सिंगिंग, एवं पेंटिंग।

2. शैक्षणिक (Educational): बेस्ट बिजनेस आइडिया, डिबेट (वाद-विवाद), एक्सटेंपोर (आशुभाषण), क्रिएटिव राइटिंग, एवं स्पेल बी।

3. तकनीकी (Technical): कोड योद्धा (Code Yoddha), मॉडल मेकिंग, रोबो रेस, फोटोग्राफी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, एवं माइंड मास्टर-क्विज़ कॉम्पिटिशन।

4. खेलकूद (Sports – बालक एवं बालिकाएं): बास्केटबॉल, क्रिकेट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, कबड्डी, शॉट पुट, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, योग, वेट लिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, लॉन टेनिस, एवं टग ऑफ वॉर (रस्साकशी)।

5. शिक्षक श्रेणी (Teacher Category): ‘टीचर बेस्ट प्रैक्टिस’ (केवल शिक्षकों के लिए)।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *