BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर Hack! लोगों से मांगे जा रहे पैसे

Share this

CHHATTISGARH: BJP MLA Anuj Sharma’s mobile number hacked! Money being demanded from people

रायपुर। BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक हो गया है। उनके नंबर से पैसों की मांग की जा रही है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी है। साथ ही उन्होंने नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजने की अपील की है।

वीडियो शेयर कर की अपील

विधायक ने इंस्टाग्राम में वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मेरा मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज हो गया है। इस नंबर से लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। कृपया इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। यदी इस नंबर से पैसे मांगे जाएं, तो कृपया उसे नज़रअंदाज़ करें और मुझे किसी अन्य माध्यम से सूचित करें। इसके साथ ही उन्होंने इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने की अपील की है, ताकि कोई व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार न हो।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *