BREAKING CG NEWS

CRIME NEWS: रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी!

Share this

CRIME NEWS: Sensation from triple murder in Raipur!

CRIME NEWS: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या रायपुर।  रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । दरअसल राजधानी के के डुमरतराई के साहू पारा में एक पति ने चरित्र शंकार पर धारदार चाकू से अपनी पत्नी के साथ दो नाबालिक बच्चों की  हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां साहू पारा में किराए में निवासरत बालोद के भुनेश्वर साहू ने देर रात विवाद के बाद पहले ने अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो बच्चों – आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गया है.

CG CRIME: पेशाब करने के बहाने बाहर निकला 354 का आरोपी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं पंचनामा कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *