BREAKING CG NEWS

CYBER FRAUD: विधायक का मोबाइल हैक! WhatsApp पर 76 हजार रुपये मांगने के मैसेज से मचा हड़कंप

Share this

CYBER FRAUD: MLA’s mobile hacked! Panic ensues after WhatsApp messages demanding ₹76,000.

CYBER FRAUD: कोरबा: साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह देती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरबा में साइबर ठगों ने विधायक को भी नहीं छोड़ा। शातिर ठगों ने कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिलहाल मोबाइल हैक होने के मामले की सूचना पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

विधायक के मुताबिक, मंगलवार को उनके पास पार्सल से संबंधित एक फोन कॉल आया था। बातचीत के बाद उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप नंबर से ही परिचितों और अन्य लोगों को 76 हजार रुपये भेजने के मैसेज किए जाने लगे।  मोबाइल हैक होने की जानकारी विधायक ने पाली थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक मरकाम ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है।

CG FRAUD CASE: ‘एक छोटी सी हेल्प’ के मैसेज से हो जाएं सावधान! भाजपा जिलाध्यक्ष का अकाउंट हुआ हैक

उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई मैसेज आए तो किसी भी तरह के झांसे में न आएं और बिना पुष्टि के कोई रकम ट्रांसफर न करें। विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह का कोई मैसेज मिलने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर पहले पूरी तरह तस्दीक करें। लेकिन अब सोचने वाली बात है कि अब आम आदमी के साथ साथ अब विधायक के मोबाइल हैक होने लगे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *