BREAKING CG NEWS

RAIPUR NEWS: गणेश झांकी देखने निकले BJP पार्षद की कार पर पथराव!

Share this

RAIPUR NEWS: BJP councillor’s car pelted with stones while out to see the Ganesh tableau!

RAIPUR NEWS: रायपुर। गणेश झांकी देखने परिवार के साथ निकले भाजपा पार्षद एवं जोन-8 अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। घटना बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास की है। दोनों युवक पार्षद की कार का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि कार को रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों ने पत्थर से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पार्षद ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

CG Politics: ‘सुपर CM’ पर भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार तेज, बीजेपी के रैप सॉन्ग पर दीपक बैज का पलटवार

बाठिया नर्सिंग होम के पास किया पथराव

पार्षद परिवार के साथ गणेश झांकी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक बाइक से उनकी कार का पीछा करते हुए बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास पहुंचे। यहां कार रुकने पर दोनों ने पत्थर से कार पर हमला कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।वारदात के बाद बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *