BREAKING देश दुनिया वॉच

TRUMP NEWS: अमेरिका में ट्रंप का बड़ा चुनावी दांव! हर वयस्क को 5,000 डॉलर देने का किया वादा

Share this

TRUMP NEWS: Trump’s major election move in the US! Promised $5,000 to every adult.

TRUMP NEWS: वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन मिडटर्म कन्वेंशन की शुरुआती रात को एक अनोखा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर नवंबर के बाद कांग्रेस के दोनों सदनों पर उनकी पार्टी का कब्जा बना रहता है तो वे हर अमिरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर देंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि वे ऐसा मानकर चलें कि वे खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

डलास में हुए सम्मेलन में उन्होंने कहा, “अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो आप भी हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे। इसे ट्रंप डिविडेंड कहा जाएगा।” यह बात उन्होंने ऐसे समय में कही जब पार्टी चुनावों में डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है।

‘बहुत पैसे कमा रहा हमारा देश’

इस प्रस्ताव पर कम से कम 1 ट्रिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है और इसे आर्थिक और राजनीतिक रूप से अव्यावहारिक माना जा रहा है। राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि पैसा कहां से आएगा। उन्होंने बस इतना कहा, “हमारा देश बहुत पैसा कमा रहा है।”

ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे रिपब्लिकन पार्टी की मदद कर सकते हैं ताकि वे ओपिनियन पोल के नतीजों को गलत साबित करते हुए 3 नवंबर को कांग्रेस के दोनों सदनों पर अपना कब्जा बनाए रख सकें। उन्होंने कहा, “मैं आपसे यह मानकर चलने के लिए कह रहा हूं कि मैं भी चुनावी मैदान में हूं।” उन्होंने कहा, “मैं बैलेट पर हूं, मैं बैलेट पर हूं। बस एक और बार।”

ट्रंप को लेकर नाराजगी

हाल के ओपिनियन पोल से पता चला है कि ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 30 के निचले स्तर पर है। वोटर बढ़ती कीमतों और ईरान के खिलाफ उनके शुरू किए गए युद्ध को लेकर काफी नाराज हैं। डिसीजन डेस्क एचक्यू का अनुमान है कि नवंबर में डेमोक्रेट्स हाउस में 230-205 से जीतेंगे और सीनेट में 51-49 से उनके पक्ष में नतीजा रहेगा।

Trump on India Election: भारत की चुनावी व्यवस्था पर ट्रंप फिदा! CEC ज्ञानेश कुमार का किया भी जिक्र

ईरान के साथ युद्ध का ट्रंप ने किया बचाव

अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध का कई बार जिक्र किया। उन्होंने माना कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा, “हम बहुत अच्छा कर रहे थे। मुझे आपके साथ ऐसा करते हुए बुरा लग रहा है।” उन्होंने समझाया कि उन्हें यह टकराव इसलिए शुरू करना पड़ा क्योंकि ईरान शायद दो या तीन हफ्ते में ही परमाणु हथियार हासिल करने वाला था।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि रणनीतिक रूप से अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने जीत की भविष्यवाणी की और इसे तेल की कम कीमतों से सीधे तौर पर जोड़ा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *