BREAKING CG NEWS

Driving License New Rule:लाइसेंस के लिए नया टेस्ट! परिवहन विभाग ने लागू की नई व्यवस्था

Share this

New Driving License Rule: New test for the license! Transport Department implements a new system.

Driving License New Rule:  अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए थोड़ी और मेहनत करना पड़ेगा। दरअसल, बढ़ते सड़क हादसों के कारण परिवहन विभाग ने नियम में बदलाव किया है। जिसके अनुसार अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रैफिक नियमों से जुड़ा एक विशेष वीडियो देखना अनिवार्य कर दिया गया है।  इस नई व्यवस्था के तहत, ऑनलाइन टेस्ट या परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को 10 से 15 मिनट का एक जागरूकता वीडियो दिखाया जाएगा. जिसके बाद ही लाइसेंस की आगे की प्रक्रिया पूरी होगी.

इस 10 से 15 मिनट के वीडियो में नशे में वाहन चलाने के नुकसान, ट्रैफिक सिग्नलों के अर्थ, सड़क पर ड्राइविंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, और यातायात नियमों के पालन से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से शामिल की गई हैं. वीडियो देखने के बाद अवेयरनेस प्रोग्राम का सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

CHHATTISGARH: ड्राइविंग स्कूलों पर सख्ती! भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

बढ़ते जा रहे सड़क हादसे

गौरतलब है कि आए दिन ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण देश भर में अनगिनत सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. कोरबा जिले में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या औसतन हर साल 200 के आसपास रहती है. दुर्घटनाओं और हादसों की संख्या इससे कहीं अधिक है. लाइसेंस के पहले जागरूकता से जुड़ा परिवहन विभाग ने यह कड़ा और सकारात्मक कदम उठाया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *