देश दुनिया वॉच

CG HIGH COURT: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन नए जज!

Share this

CG High Court: Chhattisgarh High Court to get three new judges soon!

CG HIGH COURT: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इनमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम शामिल हैं। कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव अब केंद्र सरकार के माध्यम से राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी और नियुक्ति अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल सकेंगे।

Read more:- CG HIGH COURT कोर्ट आए बिना होगी सुनवाई! जारी हुआ नया सर्कुलर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए बेंच कोटे से इन तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम की अनुशंसा की है। इससे हाई कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

बार कोटे से भी नामों पर जल्द विचार की संभावना

हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए बेंच और बार कोटे से पांच-पांच नामों का प्रस्ताव कॉलेजियम को भेजे जाने की जानकारी है। कॉलेजियम ने फिलहाल बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम को मंजूरी दी है। अब बार कोटे से भेजे गए अधिवक्ताओं के नामों पर भी कॉलेजियम के स्तर पर विचार होने की संभावना है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *